15 अगस्त 1947 वैसे हमारे देश के लिए बहुत खास दिन है, क्योंकि इस दिन हमारा देश अंग्रेजो कि गुलामी से आजाद हुआ था, लेकिन न जाने क्यों मुझे नही लगता कि हम आज भी आजाद है।

इतिहास के पन्नो में तो हम आजाद हो चुके है,
लेकिन आज भी सही मायनों में आजादी बाकी है,
आप खुद सोच कर देखिए क्या आप सच मे आजाद है??
रात तो छोड़ो दिन में भी अकेली लड़की क्या सुरक्षित है,
देश सेवा के नाम पर जो राजनीति खेली जाती है
क्या उसे देख कर लगता है कि देश आजाद है
धर्म मजहब के नाम पर हर रोज हो रहे दंगे से मेरा भारत आज परेशान है
क्या आपको लगता है सही मायनों में हम आजाद है??
बस अंग्रेजो का कब्जा चला गया,
लेकिन देश आज भी झूठी राजनीति का गुलाम है,
लड़किया दिन में भी गली सड़को में चलते हुए असहज महसूस करती है
काबिलियत नही अब तो नोटों की गद्दी नोकरी के लिए जिम्मेदार है
मंदिर मज्जिद के नाम पर हो रहा हा हा कार है,
क्या आपको सच मे लगता है हमारा देश आजाद है??
दहेज के नाम पर एक लड़की को प्रताड़ित किया जाता है कभी कभी तो जिंदा जला दिया जाता है,
बलात्कारियो के कारण देश आज शर्मशार है
क्या आपको सच मे लगता है हमारा देश आजाद है??
जब किसी पर बेवजह अत्याचार नही होगा
जब झूटी राजनीति न खेल सच मे देश कि सेवा की जाएगी,
जब किसी लड़के पर झुटा इल्जाम लगा उसे फसाया नही जायेगा,
जब धर्म के नाम पर घरों को नही जलाया जायेगा,
तब मेरी नजर में मेरा देश आजाद कहलाएगा।।
Jai Hind 🇮🇳
LikeLiked by 1 person
Jai Hind 🇮🇳
LikeLike
Happy Independence day :)🌹
LikeLiked by 1 person
Happy independence day
LikeLiked by 1 person
😊
LikeLiked by 1 person
जय भारत। 🇮🇳
LikeLiked by 1 person
जय हिन्द
LikeLike
Happy Independence Day
LikeLiked by 1 person
Happy independence day
LikeLike